कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने अतिक्रमण हटाओ टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने दुपहिया वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने वाहन सड़कों पर इधर-उधर खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। साथ ही, अस्थायी ठेले, फल एवं सब्जी विक्रेताओं से अपील की गई कि वे तय स्थानों पर ही अपनी दुकान लगाएं, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।हर्षधर ने आम नागरिकों से नगर प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.