बाराबंकी, मार्च 25 -- बाराबंकी। शहर से लेकर तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजार इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़कों के किनारे अवैध कब्जे, ठेलों और दुकानों के फैलाव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बाजार आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को हो रही है। संकरी सड़कों पर दोनों ओर फैले अतिक्रमण के चलते वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो जाती है। वहीं, जाम के कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि ग्राहक जाम के डर से बाजार आने से कतराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। कभी-कभार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। व्यापार...