छपरा, मई 22 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 95 फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। सदर छपरा के छोटी तेलपा निवासी एक आवेदक ने रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ सदर को अतिक्रमण वाद निष्पादित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। वहीं एक आवेदिका ने शिक्षक रहे अपने दिवंगत पिता के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांग की, जिस पर डीईओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।मशरक के एक आवेदक ने स्थानीय दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर लगे आम के कई पेड़ ...