अररिया, अप्रैल 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा बाजार के मुख्य चौक से थाना ब्लॉक जाने वाली सड़क अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुर्साकांटा पंचायत के उप मुखिया मो इब्रान ने बताया कि मुख्य चौक से बैंक, अस्पताल, थाना और ब्लॉक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। इस कारण चार पहिया वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन वाहनों के गुजरने पर सड़क जाम हो जाता है। इस सड़क हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। उप मुखिया ने डीएम से सड़क अतिक्रमण मुक्त करा कर बाजार को सुरक्षित व सुगम बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण मुक्त हो ब्लॉक जाने वाली सड़क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.