रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम ने पिछले एक वर्ष के दौरान अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए सर्किल रेट के अनुसार लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। निगम की ओर से इस अवधि में करीब 2,500 नोटिस जारी किए गए। इनमें त्रिशूल चौक और कल्याणी नदी क्षेत्र के निवासियों को भी नोटिस भेजे गए। नगर निगम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबाखेड़ा में छह एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जहां वर्तमान में गोशाला संचालित की जा रही है। इसके अलावा किच्छा रोड स्थित ढाई एकड़, खेड़ा क्षेत्र में आठ एकड़, शिवनगर मोड़ पर तीन एकड़, शैलजा फार्म में छह एकड़, जनता इंटर कॉलेज के समीप आठ एकड़ और ईदगाह क्षेत्र में आठ एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।नगर आयुक्त शिप्रा जोशी के अनुसार अ...