पीलीभीत, फरवरी 17 -- बीसलपुर। गांव ओड़ाझार में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ओड़ाझार में सुरक्षित श्रेणी की भूमि रास्ते में दर्ज है। गांव के कुछ लोगों ने सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करा लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए नोटिस दिया। पर इसके बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय के निर्देश पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम से अभद्रता की। अतिक्रमणकारियों को दोबारा न किए जाने की हिदायत दे दी है।

ह...