मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत बीते 10 दिनों में तीसरी बार बैरिया इलाके में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। बुधवार की दोपहर पुलिस बल के साथ विशेष टीम बैरिया गोलंबर पर पहुंची। फिर सीधे दुर्गा मंदिर के आसपास सड़क पर कब्जा करके बनी फल-सब्जी आदि की दुकानों को बुलडोजर से तोड़कर हटाया। वहीं, बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक तक अवैध पार्किंग में खड़े 10 ट्रकों का चालान काटा गया। अतिक्रमण हटाओ टीम को देखते अवैध कब्जा करने वालों और फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कोई सामान समेटने लगा तो कोई दुकान या ठेला छोड़कर गिरते-पड़ते भागने लगा। मजिस्ट्रेट यादवेंद्र यादव की मौजूदगी में करीब दर्जनभर अस्थायी झोपड़ीनुमा दुकान और ठेला-गुमटी को तोड़ा गया। एक चाय-नाश्ते की दुकान का बेंच जब्त किया गया। साथ ही कई अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.