अररिया, जून 20 -- अररिया,निज संवाददाता। प्रशासन व नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग कार्यालय के बाहर बने झुग्गी, झोपड़ी व अवैध रूप से चल रही दुकानों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला अतिक्रमण मुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया गया झुग्गी-झोपड़ीअतिक्रमण हटाने का आदेश एसडीओ के आदेश पर नगर परिषद प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ किया गया। गोढ़ी चौक से सर्किट हाउस मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा,ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान के आगे के टीन का शेड, छप्पर, खपरैल स्वयं हटा रहे थे।बहुत से दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग भी किया।जाम और प्रशासन की कार्रवाई इस दौरान काली मंदिर से गोढ़ी चौक तक जाने वाली रोड पर जाम लग रहा। नगर परिषद ...