मेरठ, मई 9 -- शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। हापुड़ अड्डा से गांधी आश्रम और बेगमपुल आबूलेन से शिव चौक तक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क घेरकर बैठे दुकानदारों, रेहड़ी-ठेला संचालकों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान करीब 100 ठेले-रेहड़ियां हटवाई गईं, एक दर्जन से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई हुई और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर मचाने वाले वाहनों के चालान किए गए। अभियान में यातायात पुलिस, नौचंदी थाना और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने मुख्य बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण करते हुए सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पाए जाने पर पुलिस ने काटे चालान, मचा हड़कंप अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.