रांची, अप्रैल 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में शनिवार को रिम्स ट्रॉमा सेंटर से टुनकी टोली, कोकर मार्ग एवं जेल चौक से लालपुर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान रिम्स ट्रॉमा सेंटर से टुनकी टोली, कोकर मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए प्लास्टिक टूल, साइन बोर्ड, टेबल व बांस-बल्ली को जब्त किया गया। साथ ही अस्थायी संरचनाओं, दुकानों, शेड आदि को बुल्डोजर से हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, जेल चौक से लालपुर चौक तक के क्षेत्र में गिफ्ट डीड की भूमि पर निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाया गया। इस दौरान सड़क एवं मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रहे ठेला-खोमचा व अन्य अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया। अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.