रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। शहर में जाम का सबब बने अतिक्रमण पर सोमवार को नगर पालिका की जेसीबी गरजी। पालिका की टीम जब जेसीबी लेकर निकली तो हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदारों ने अपना सामान समेटा और शटर गिरा दिए। पालिका की ओर से 50 से अधिक दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दुर्गेश्वर त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार दोपहर में यह अभियान शुरू किया गया। शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शाहबाद गेट से चौकी चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पालिका टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकानों के आगे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। पालिका की जेसीबी ने शाहबाद गेट से हाथीखाना मार्ग तक कई स्थानों पर दुकानों के सामने बने अवैध ढांचे, टीन शेड, लकड़ी के स्टैंड और...