गोंडा, अप्रैल 8 -- बालपुर, संवाददाता। सहकारी गोदाम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिवक्ता भीष्म पितामह तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोदाम की चहारदीवारी तोड़कर वहां अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिससे काफी गंदगी भी फैली है। इस मामले को लेकर लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन दुकानें अवैध रूप से संचालित होती मिलीं। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमणकारियों ने जल्द ही अपनी दुकानें नहीं हटाईं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...