बागपत, अप्रैल 16 -- बड़ौत। बुधवार को सभासद विक्रांत तोमर के नेतृत्व में बिनौली रोड के लोगों ने तहसील में धरना दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन के निर्देश के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। धरनारत लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल को सर्विस रोड पर निशान देही करते हुए 20 फीट मार्ग तक समस्त अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया था। प्रशासन द्वारा दिया गया तीन दिन का समय बीत जाने के बावजूद भी तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उ धरना देने वालों में मास्टर सुरेश राणा, पंडित रामफूल, नीरज बालियान, वीरेंद्र सिंह राठी, हरेंद्र, सत्येंद्र, जितेंद्र तोमर, राजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, मुदित चौहान, ब्रह्मपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.