हाजीपुर, फरवरी 24 -- गोरौल,संवाद सूत्र। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई भूमि सुधार उप समाहर्ता महुआ के आदेश पर की गई है। बताया गया है कि पूर्व मुखिया रमेश पासवान के एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को गोरौल सीओ दिव्या चंचल, थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से जमीन को खाली करा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...