मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुशहरी, हिसं। रोहुआ राजाराम में गुरुवार को जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे पदाधिकारियों की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। सीओ के नहीं आने से नाराज एक गुट के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पदाधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। मामले में पीड़ित पक्ष प्रीति के परिजन प्रकाश रंजन त्रिवेदी और उदय शंकर त्रिवेदी ने बताया कि रोहुआ राजाराम के जमीन के एक टुकड़े पर आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल के फैसले के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी द्वारा उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दंडाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन मुशहरी सीओ नहीं पहुंचे। वहीं, दूसरे पक्ष के बबन सिंह शेरू ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए 25 मजदूर, जेसीबी और मिस्त्री के साथ निर्माण सा...