बगहा, फरवरी 26 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य पथ पर नवका टोला गांव के निकट पूर्व से निर्मित हार्डवेयर की दुकान के शेड के निर्माण की सूचना पर वन विभाग की टीम दलबल के साथ गुरुवार की दोपहर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार के नेतृत्व में उक्त स्थल पर पहुंची। और निर्माण की कार्रवाई को रोक दिया। बताते चलें कि हार्डवेयर की दुकान पूर्व से निर्मित है बारिश से बचाव के लिए दुकान के आगे शेड का निर्माण किया जा रहा था। बाल्मीकिनगर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि दुकान से सटे वन विभाग की भूमि है। और वन विभाग की भूमि में अतिक्रमण कर शेड का निर्माण किया जा रहा था। जिसे तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.