शामली, अप्रैल 16 -- कैराना। नगर में अतिक्रमण अभियान को लेकर पालिका प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति नजर आई। नगरपालिका में बुलाई गई बैठक में व्यापारियों ने अभद्रता, उत्पीड़न और ईओ पर धमकाने के आरोप लगाए, जिस पर मामला गर्मा गया और जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, बिना सूचना कार्रवाई न करने व लक्ष्मणरेखा खींचने पर सहमति बन गई। पांच दिन पूर्व नगर के चौक बाजार में पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसमें दुकानों के आगे लगे सीमेंट के स्लैब तोड़ दिए गए थे। इस दौरान व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया था और हंगामे के चलते अभियान को रुकवा दिया गया था। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित बुधवार को नगरपालिका में ईओ समीर कुमार कश्यप की ओर से व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान माहौल उस स...