आरा, मार्च 7 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में आरा-सहार मुख्य सड़क मार्ग से सटे करीब 90 डिसमिल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अंगिआव सीओ से लेकर जिला मुख्यालय में आवेदन देकर उक्त भूमि पर दबंगों की ओर से किये जा रहे निर्माण को रोकते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई है। करीब दो दर्जन ग्रामीणों की ओर से हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि जलाशय है और ग्रामीणों के अपने घर आने-जाने का मुख्य रास्ता है। साथ ही कई तरह की सामाजिक गतिविधियां उक्त भूमि पर की जाती है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों की ओर से चहारदिवारी कर अतिक्रमण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.