सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- सुलतानपुर, संवाददाता शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए किराना व्यापार मंडल समिति ने सोमवार को अपनी मुहिम शुरू कर दी। पम्फ्लेट बांटकर दुकानें भवन के कमरे के अंदर करने के साथ दुकानदारों से पटरी को पार्किंग के लिए छोड़ने की अपील की। इसके साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से आगे आने का आह्वान किया। किराना व्यापार मंडल समिति ने अध्यक्ष अलोक सागर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से व्यापारियों ने अतिक्रमण के विरोध में जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान किराना व्यापारियों ने शाहगंज चौराहा से चौक, ठठेरी बाजार से चौक, चौक से सब्जीमंडी, चौक से गुडमंडी और मेडिकल कॉलेज चौराहा से डाकखाना चौराहा तक अभी नहीं तो कभी नहीं, अतिक्रमण हटाओ, व्यापार बचाओ समेत विभिन्न स्लोगन के साथ नारे बाजी करते हुए पम्फ्लेट ...