मुरादाबाद, मार्च 28 -- नगर के ढाल चौराहा पर अतिक्रमण और खरीदारों के वाहनों की सड़क के किनारे पार्किंग की वजह से प्रत्येक शनिवार को जाम लग जाता है। शनिवार को भी यहां जाम लगा और पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। महिला पुलिसकर्मी की जाम खुलवाने में व्यस्त नजर आई। चलचित्र ढाल चौराहा पर अतिक्रमण चरम सीमा पर है। शरीफ नगर सुरजन नगर हाईवे पर जाम की वजह से उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने शनि बाजार को मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट शिफ्ट कराया था लेकिन सुविधाओं का अभाव बताते हुए व्यापारी खिसककर वापस शरीफ नगर सुरजन नगर हाईवे के निकट पहुंच गए और यहां इतना ज्यादा अतिक्रमण हो गया कि शनिवार को यहां जाम लगना आम बात हो गई है। शनिवार को भी यहां भीषण जाम लगने से लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह का कहना है कि नगर पालिका परिष...