अतिक्रमण के चलते नहीं बन पा रहा रेलवे के पास का नाला
बस्ती, जून 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक से पूर्वी केबिन क बीच अतिक्रमण के चलते नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जबकि यहां पर हॉट मिक्स प्लांट से सड़क का निर्माण हो चुका है। इस सड़क का निर्माण बस्ती विकास प्राधिकरण ने कराया है। अधिशासी अभियंता बीडीए ने नगर पालिका परिषद के ईओ को लिखे पत्र में कहा कि प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से रेलवे स्टेशन से पूर्वी केबिन मिल तक हॉट मिक्स प्लांट से सड़क सुधार का कार्य कराया जा चुका है। फर्म की ओर से सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य कराया जाना अवशेष है, लेकिन यह कार्य बाधित है।फर्म ने अवगत कराया है कि रेलवे स्टेशन गेट एक से पूर्वी के बीच के बीच सड़क की पटरी पर अस्थायी दुकानों और ठेले आदि का अतिक्रमण है। इन दुकानों के अतिक्रमण के कारण नाली का निर्माण कराया जाना संभव नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.