बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान 8वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को शहर के हर हर महादेव चौक से कपस्या चौक के समीप तक एनएच-31 के दोनों किनारे बुलडोजर एक्शन में 30 से अधिक झोपड़ी, दुकाने, खोमचे हटाये गये। इससे व्यवसायी से लेकर छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। पूर्वांहन 11 बजे से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान चार बजे दिन तक चला। असल में शहर के बीच से एनएच-31 सड़क गुजरती है। इस फोरलेन सड़क पर फ्लाईओवर निर्माण को ले पहले से सड़क संकरी हो चुकी है। उपर से अतिक्रमण की वजह से यातायात प्रभावित होता है। इससे हर रोज लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। खासकर ट्रैफिक चौक से कपस्या चौक तक सड़क हादसे में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान क...