बेगुसराय, मार्च 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रेल स्टेशन के एलसी गेट- 47 एवं एलसी गेट- 48 के पास रेल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से स्थित दुकान और झोपड़ियों के अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान एलओ खगड़िया राज किशोर सिंह के द्वारा सदर अनुमंडल से नियुक्त दंडाधिकारी अजीत कुमार गोंड के उपस्थिति में हटाया गया। बेगूसराय आरपीएफ निरीक्षक -सह -पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में लगभग 266 अनाधिकृत झोपड़ियों और दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आरपीएफ बेगूसराय से 13 अधिकारी व जवान, जीआरपी बेगूसराय से दो अधिकारी व जवान उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...