देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। कैंट युवा समिति के पदाधिकारियों ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की मांग की है। समिति के सचिव प्रवीण जोशी ने कहा कि कुछ लोग सिंचाई विभाग की ओर से शुरू किए अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। जबकि अस्सी प्रतिशत अतिक्रमण हटना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में जनता को भड़काकर सरकार के काम में बाधा नहीं डालनी चाहिए। आज क्षेत्र में आबादी बढ़ने के कारण यातायात चरमरा गई है। ऐसे में सरकार को कई कठिन निर्णय लेने होते हैं। अध्यक्ष राजन बसनैत, संजीव उपाध्याय, बीर सिंह अधिकारी, अरविंद गुरुंग, उमंग खत्री, सचिदानंद तिवारी, दीपक राय आदि ने अभियान जारी रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.