उरई, जनवरी 6 -- उरई। शहर की सड़कों पर लंबे समय से पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान शुरू किया है। आंबेडकर चौराहे से बाजार के अंदर अतिक्रमण हटाया। बुलडोजर से सड़क चौड़ीकरण शुरू कराया गया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को एक हफ्ते में स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। तय समय सीमा के बाद अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ सामान जब्ती और मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई इलाकों में दुकानों के आगे ठेलियां, अवैध पार्किंग और फुटपाथों पर सामान रखने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई थी। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र के कुछ दुकानदारों में हलचल देखी जा रही ...