सहरसा, दिसम्बर 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता वसदर थाना क्षेत्र के डुमरैल में सोमवार को जाम लगा रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची सदर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया ।जिसके बाद आवाजाही सामान्य हुई ।लोगों ने बताया कि डुमरैल बस्ती में मोड़ समीप बड़ी संख्या लोगों ने सड़क सटा कर घर बना लिया है।इस वजह से वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है। हमेशा जाम लगता है। सुपर बाजार में बस स्टैंड बनने के बाद मधेपुरा की ओर जाने वाली बसें व भारी वाहन डुमरैल बायपास होकर ही आती जाती है। सुपर बाजार, शिवपुरी ढाला से लेकर यादव चौक तक बायपास सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम लगा रहता है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ताकि आवाजाही की सुविधा उपलब्ध हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...