अतिक्रमण की शिकायत पड़ी भारी, निगम ने जब्त किया सामान
अलीगढ़, मई 28 -- फोटो.. अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम में अतिक्रमण की शिकायत करना हरकुट फर्नीचर को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद निस्तारण से अंसतोष जाहिर करने पर अधिकारी बुधवार को रसलगंज बाजार पहुंचे। यहां पर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया। इसके बाद टीम ने रसलगंज की सड़क को देखा तो शिकायत करने वाले दुकानदार ने ही सामान रखकर सड़क घेर रखी। नगर निगम ने शिकायत करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखे कूलर, पंखे व अन्य सामान जब्त कर लिए।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रसलगंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कर अधीक्षक आरके कमल के नेतृत्व में गई टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। रसलगंज में फर्नीचर कारोबारी हरकुट की ओर से नगर निगम में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। टीम ने करीब एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.