अतिक्रमण की चपेट में भपटियाही बाजार, आवागमन में हो रही परेशानी
सुपौल, जून 7 -- सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र का भपटियाही बाजार इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। एनएच-327ए, एनएच-27, हॉस्पिटल रोड, थाना रोड, बीएन कॉलेज रोड सहित कई प्रमुख सड़कों के दोनों किनारों पर अतिक्रमण होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार थाना रोड स्थित पूर्वी कोसी तटबंध की भूमि तथा एनएच-27 के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानें संचालित है। कुछ लोग इन दुकानों से प्रतिमाह हजारों रुपये किराया भी वसूल रहे है। थाना रोड पर सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार हाट लगने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- शहर के 25 अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिस भीड़ और अतिक्रमण के चलते लोगों को थाना तक पैदल पहुंचने में भी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.