साहिबगंज, अप्रैल 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरने वाला प्रमुख जोला नाला इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। इसके चलते जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि हल्की बारिश के बाद ही शहर के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो जाता है । लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार यह जोला नाला सालों पहले पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी तथा नगर पंचायत के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया था। लेकिन समय के साथ इस नाले के किनारे और कई हिस्सों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नतीजतन, नाले की चौड़ाई लगातार कम होती चली गई है । वर्तमान में कई स्थानों पर यह महज 3 से 10 फीट तक सिमट कर रह गया है। गहराई भी कम हो जाने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि बरहड़वा नगर पंचायत से गुजरने वाला यह ना...