मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर,एक संवाददाता।मुंगेर कोर्ट क्षेत्र एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। कोर्ट परिसर के आसपास की सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा बढ़ने से आम लोगों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कार्य से आने-जाने वालों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि, एसपी कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी कई अस्थायी दुकानें खुल गई हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई सिमट गई है और आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों एवं कोर्ट आने वाले का कहना है कि, प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। यही नहीं, अस्थाई दुकानदारों के साथ-साथ लोगों को न्याय दिलाने वाले वकील भी अतिक्रमणकारियों का अंग बने हुए हैं। कई वकीलों ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अपना कार्यालय बना र...