अयोध्या, जून 5 -- अयोध्या, संवाददाता। रामधाम के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों ठेले खोमचे वालों का तीन ट्राली माल जप्त किया और दस हजार का चालान भी काटा। प्रवर्तन के प्रभारी वीके सिंह ने बताया अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी अशोक गुप्ता ने किया। इस दौरान हंगामा न हो इसलिए रायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज शेखर सिंह को भी शामिल किया गया था। प्रवर्तन प्रभारी ने बताया रेलवे स्टेशन मार्ग, अवध आगमन पथ और श्री राम अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण किए हुए दर्जनों खानाबदोश व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में अगर उन्होंने दोबारा मार्ग पर अतिक्रमण किए तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...