फतेहपुर, अप्रैल 16 -- चौडगरा। क्षेत्र के साई रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में अतिक्रमण का सीमांकन करने पहंुची राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। जिस पर अफसरों द्वारा विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया हालांकि टीम को बिना सीमांकन किए ही बैरंग की वापस लौटना पड़ा। बताते हैं कि शिव मंदिर के बगल में मंदिर का ही एक क्षतिग्रस्त हिस्सा पड़ा है, जिसके पीछे कौशल किशोर कुशवाहा द्वारा आवास बनवाया गया है। लेकिन आवागमन का रास्ता न होने के कारण उसके द्वारा डीएम से अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। जिस पर एसडीएम को मामला सौंपा गया एसडीएम बिंदकी द्वारा की जाने वाली जांच के दौरान जमीन लोक निर्माण विभाग की निकलने पर गुरुवार को नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी व एई सीडी-2 शैलेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में टीम का गठन कर सीमांकन के ...