जहानाबाद, फरवरी 27 -- किंजर , अरवल। एनएच 33 पर अवस्थित किंजर, शांतिपूरम एवं शंकरपुर इमामगंज बाजार इन दिनों अतिक्रमण का शिकार हो गया है। इस पथ में सबसे ज्यादा खराब स्थिति किंजर कुर्था मोड़ की रहती है। एक तरफ वेतरतीब ढंग से ऑटो लगाकर सड़क यातायात में परेशानी उत्पन्न की जाती है। वहीं सड़क के किनारे ठेला लगाकर कई तरह की सामग्रियों की बिक्री की जाती है। किंजर कुर्था मोड पर चाऊमीन एवं एगरोल की दुकान वाले तो बिल्कुल कालीकरण पथ के पास ही अपना स्टॉल लगाकर बिक्री करते हैं। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से एनएच 33 पथ में बेवजह अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.