आगरा, अप्रैल 2 -- थाना किरावली क्षेत्र में आगरा-जयपुर हाइवे पर अतिक्रमण का नोटिस लेकर पहुंचे कौरई टोल प्लाजा के सीनियर ऑफिसर और उनकी टीम पर दबंगों ने हमला किया। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। कौरई प्लाजा की टीम नेशनल हाईवे-21 पर स्थित एक फैक्ट्री संचालक को अतिक्रमण का नोटिस देने गई थी। सीनियर ऑफिसर नीरज सिंह टीम के सदस्यों कुलदीप सिंह, सौदान सिंह और ड्राइवर महेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे।फैक्ट्री मालिक ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। जब टीम ने नोटिस को फैक्ट्री के मुख्य गेट पर चस्पा करने का प्रयास किया तोटीम पर हमला किया गया। नीरज सिंह को धक्का मारकर गिरा दिया गया। नोटिस छीनकर फाड़ दिया। टीम से मारपीट की गई। नीरज सिंह और उनकी टीम के सदस्यों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने पर बिठाया। हालांकि बाद में इस...