हरिद्वार, अप्रैल 12 -- शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए दो युवक अपनी सामान की ठेली को बचाने के प्रयास में गंगा के तेज बहाव में उतर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब अधिकारियों ने अवैध कब्जों को हटाना शुरू किया, तभी दोनों युवक घबराकर ठेली लेकर सीधे नदी की ओर भागे और बिना कुछ सोचे-समझे गंगा में सामान सहित उतर गए। गनीमत रही गंगा का प्रवाह उस समय तेज नहीं था, जिससे दोनों की जान बच गई। हालांकि, किसी तरह उन्होंने संतुलन बनाए रखा और सुरक्षित बाहर निकल आए। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...