हरिद्वार, अप्रैल 30 -- अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रेहड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक पैदल मार्च निकाला और आयुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर वेंडिंग नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लाइसेंसधारी व्यापारियों को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करने की मांग उठाई। संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2012 में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से 15 वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे, लेकिन आज तक पंजीकृत व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से वहां स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत नगर निगम की ओर से कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.