अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग
बिहारशरीफ, मई 28 -- अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अंबेडकर चौक पर सांसद कोटे से लगी हाईमास्ट लाइट के शिलापट्ट का अतिक्रमण करने पर लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ने का भी प्रयास किया है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले इसका इस्तेमाल सब्जी और फल बेचने के लिए कर रहे हैं। हद तो यह है कि लोग पान-गुटखा खाकर शिलापट्ट पर थूक रहे हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.