अतिक्रमण और फर्जीवाड़ा करने वालों पर केस
आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़। जनपद में शासकीय भूमि, सार्वजनिक मार्गों एवं चकमार्गों पर अवैध अतिक्रमण तथा कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। राजेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय बालादीन निवासी कोठिया सरायमीर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उसे चकमार्ग पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद राजेंद्र यादव द्वारा निर्माण कर चकमार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया। इस पर तहसील प्रशासन ने उसके खिलाफ सरायमीर थाने में केस दर्ज कराया। एक अन्य प्रकरण में दयाराम यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रधारी यादव निवासी अल्लीपुर, तहसील निजामाबाद द्वारा चकमार्ग पर मिट्टी डालकर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.