मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सोमवार को अभियान शुरू नहीं हो सका। शहर में खुले में मीट और मछली की बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी निगम की टीम शहर में नहीं निकल सकी। हालांकि, नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देने के लिए पूरे शहर में निगम की ओर से माइकिंग कराई गई।नगर प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि निगम में कर्मियों की कमी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के नहीं मिलने के कारण तीनों अभियान को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। लेकिन, अधिकारियों के आदेश पर शहर के सभी 49 वार्डों में माइकिंग कराई गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक और मौका देते हुए चेतावनी दी गई। अतिक्रमणकारियों को खुद से अवैध कब्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.