मेरठ, अप्रैल 6 -- कैंट और शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम और कैंट बोर्ड ने कमर कस ली है। सोमवार से शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने से लेकर सामान जब्त करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बेगमपुल से लेकर हापुड़ अड्डा तक सड़क के दोनों तरफ का निरीक्षण किया। सफाई निरीक्षक और अन्य अधिकारियों से कहा कि सोमवार से टीम सड़क के दोनों तरफ के इलाके को व्यवस्थित करने का काम करेगी। दुकानदारों, व्यापारियों से सहयोग करने को कहा गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात बाधित करने वालों के चालान काटे जाएं और जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई हो। उधर, कैंट बो...