हाथरस, जून 18 -- हाथरस। शहर के बागमूला चौराह पर बुधवार को अतिक्रमण अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नगर पालिका टीम और पुलिसबल द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के विरोध में काफी संख्या में महिलाएं और लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। हंगामा होने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर अतिक्रमण बताया जा रहा है वह उन्होंने किराए पर ले रखी है। कई साल से उसका किराया जमा कर रहे हैं। हंगामा और शोर-गुल बढ़ता देख नगर पालिका टीम और पुलिसलब को वापस लौटना पड़ा। इस मामले में ईओ द्वारा दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में तहरीर दी है。

अतिक्रमण अभियान का उद्देश्य शासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद द्वारा इन दिनों शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर उन इलाको...