रामपुर, मार्च 7 -- नगर में आए दिन लगने वाले जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया।इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध किया। अभियान को रोकने को लेकर उनकी एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई।जिसके बाद एसडीएम ने कोतवाली में तहरीर दी। मामला तूल पकड़ा और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और एसडीएम ने अपनी शिकायत वापस ले ली। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम के साथ एसडीएम अनुराग सिंह द्वारा नगर के हाइवे पर विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील से लेकर नगर के मुख्य चौराहे तक दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया जा ही रहा की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पह...