भागलपुर, मार्च 14 -- कार्यालय संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा। इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्र से 15000 से ज्यादा की राशि जबकि दक्षिणी क्षेत्र से 7000 की राशि अतिक्रमण करने वालों से वसूल की है। नगर आयोग के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता जगह-जगह कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों और अतिक्रमण दस्ता के अधिकारियों के बीच लुका छुपी का खेल चलता रहा। ​उधर नाथनगर क्षेत्र में नगर निगम की भूमि को कब्जे से मुक्त करने के बाद मलबा हटाने का काम जारी रहा। जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...