रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेड़ा में धार्मिक संस्था की आड़ में लंबे समय से कब्जाई गई करीब आठ एकड़ सरकारी भूमि के मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मेयर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ कब्जे की अवधि का किराया भी संबंधित संस्था से वसूला जाएगा। इसके लिए नगर निगम शीघ्र नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया शुरू करेगा। मंगलवार को नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर ने बताया कि खेड़ा की भूमि प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में भ्रामक जानकारी देकर समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया, जबकि न्यायालय ने केवल सात दिन का स्थगनादेश दिया था, जो बुधवार को समाप्त हो रहा है। स्टे समाप्त होते ही नगर निगम भूमि पर चाहरदीवारी निर्माण का कार्य शुरू करेगा। मेयर ने बताया कि इ...