मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण कर सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों को घेरने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 700 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है। सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि, यदि तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही निगम की टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी करेगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि, शहर में यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे स्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.