रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम की टीम ने मुख्य मार्ग पर मलकपुर चुंगी से लेकर बस अड्डे के बीच सघन अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फड़-खोखे हटाए गए और दुकानदारों द्वारा नालियों के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। एक ओर जहां रुड़की मुख्य शहर में कार्रवाई चल रही थी, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत रामपुर द्वारा भी अपने अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोला गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान यह भी पढ़ें- रुड़की-लक्सर पर अवैध अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...