भभुआ, जून 6 -- शहर के एकता चौक, पटेल चौक, जयप्रकाश चौक सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों से वसूला जुर्माना, सामान भी जब्त दुबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की दी गई चेतावनी (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। यह भी पढ़ें- शहर के 25 अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिसअतिक्रमण हटाने का अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से नगर परिषद की टीम ने शनिवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम सुबह से ही एकता चौक, पटेल चौक, जयप्रकाश चौक सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पहुंची और सड़क व फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान नो वेंडिंग जोन में दुकान और ठेला लगाकर व्...