फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- शमसाबाद। नगर पंचायत प्रशासन ने थाना चौराहे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को नोटिस थमाए। नगर पंचायत कर्मचारियों को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार ने थाना चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण पाए जाने पर नगर पंचायत के बाबू को निर्देशित किया कि संबंधित पांच लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए। निरीक्षण के दौरान ईओ ने थाना चौराहे के पास बने दोनों सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन...