बगहा, नवम्बर 20 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। एनएच तथा बगहा शहर के मुख्य सड़कों एवं सर्विस रोड से अतिक्रमण हटेगा। इसको लेकर नगर प्रशासन सख्त है। फुटपाथी दुकानदारों सहित ठेला-खोमचा एवं अस्थायी दुकानों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण से सड़को को मुक्त कराया जायेगा। अतिक्रमण से संकीर्ण सड़कों एवं बढ़ती हुई यातायात समस्या ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन बगहा ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर प्रशासन के द्वारा बगहा बाजार और बगहा दो क्षेत्र में लगभग पाँच दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि सभी दुकानदार तीन दिनों के भीतर सड़क एवं सर्विस रोड पर किये गये अतिक्रमण को पूरी तरह हटा लें। इसको लेकर नप प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। ईओ सरोज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.