बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- तेघड़ा। तेघड़ा बाजार के स्टेशन रोड में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्टेशन रोड में तेघड़ा स्टेशन के समीप 14 नंबर गुमटी से अनुमंडल कार्यालय तक लगभग दो सौ दुकानों को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। सड़क में कई लोगों के द्वारा सामान रखकर भी अतिक्रमित कर रख गया था। रखे सामानों को भी हटाकर अतिक्रमण मुक्त कियागया। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...